फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चालकों-परिचालकों को पढ़ाया जाएगा शिष्टाचार का पाठ

Wed, 17 Apr 2024 05:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बसों के चालक-परिचालक यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे। कई बार वे यात्रियों से झगड़ जाते हैं। बसों को बस अड्डे तक न ले जाकर बाइपास से निकलना और यात्रियों को उनके बताए स्थान पर न उतारने जैसी शिकायतें भी आ रही हैं। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति चालकों-परिचालकों के दुर्व्यवहार की शिकायतें भी आ रही हैं। इसके मद्देनजर रोडवेज के एमडी संचालन अंकुर विकास ने सभी आरएम और एआरएम को आदेश जारी कर कहा है कि वे चालकों-परिचालकों को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतों का परीक्षण कर निस्तारण किया जाए। स्टॉपेज पर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने में मनमानी करने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बसों में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सीटें उपलब्ध कराई जाएं। यात्रियों का सामान चढ़ाने-उतारने में भी चालक-परिचालक मदद करें। मादक पदार्थों का सेवन करने वाले चालकों-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि चालकों-परिचालकों का प्रशिक्षण कराने के लिए सभी एआरएम को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें