फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांड : ड्राइवर हरिओम का मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया कांड
विज्ञापन

ड्राइवर हरिओम का मोबाइल बरामद
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी के मारे गए ड्राइवर हरिओम मिश्रा का मोबाइल 40 दिन बाद बरामद हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 40 दिन बाद हरिओम का मोबाइल बरामद किया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। विवेचक विद्याराम दिवाकर व जांच टीम सदस्य एएसपी अरुण कुमार सिंह का फोन नहीं उठा, इसलिए आधिकारिक जानकारी नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि जांच टीम अब इसकी जांच करेगी और इसे भी फॉरेंसिक जांच के लिए त्रिवेंद्रम लैब भेजेगी। परिजन ने बताया कि पुलिस को मोबाइल मिला है। हरिओम के भाई हरगोविंद ने बताया कि जांच टीम लगातार उनसे संपर्क कर रही है। तीन चार दिन पहले अधिकारी घर पर भी आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें