फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दीक्षांत समारोह के लिए विद्यार्थियों का ड्रेस कोड जारी, काले कपड़े वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया गया है। मंगलवार को विवि की 50वीं स्वर्ण जयंती का लोगो भी जारी किया गया। इसे समारोह में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. पीबी सिंह ने बताया कि समारोह में छात्र सफेद शर्ट, ग्रे, भूरी या नीली पेंट पहनकर आएंगे। वहीं छात्राओं को बॉर्डर वाला सफेद कुर्ता व ग्रे, भूरी या नीली सलवार (व्हाइट साड़ी रेड बॉर्डर) ड्रेस के तौर पर पहनकर आना होगा। कार्यक्रम में काले कपड़े पहनना वर्जित होगा।
स्नातक व परास्नातक के मेधावियों को डीएसडब्ल्यू कार्यालय से पटका व प्रवेश पास दिए जाएंगे। वहीं पीएचडी के मेधावी समारोह से एक दिन पूर्व डिग्री लेंगे, जहां उन्हें पटका दिया जाएगा। मेधावियों को ड्रेस कोड की जानकारी ई-मेल के जरिये दी गई है।
विज्ञापन


गेट संख्या तीन से मिलेगा प्रवेश
अटल सभागार तक जाने के लिए गेट संख्या तीन से सभी को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था रुहेलखंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (आरआईएफ) के सामने की गई है। अतिथियों का वाहन सभागार गेट तक जाएगा, इसके बाद उसे पार्किंग में ही खड़ा कराया जाएगा। मंगलवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 29 समितियों के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ तैयारियों के संबंध में विमर्श किया गया। साथ ही 50वीं वर्षगांठ का लोगो भी फाइनल किया गया, जिसे दीक्षांत समारोह में इस्तेमाल होने वाले फोल्डर, पोस्टर व निमंत्रण पत्र पर लगाया जाएगा।

आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम दिन आज
मेधावियों की सूची जारी होने के बाद आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विवि ने तीन दिनों का समय दिया है। छह अक्तूबर को रविवार होने से नौ अक्तूबर तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इसका अंतिम दिन बुधवार निर्धारित किया गया है।

एलएलएम के तीन मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

विवि की ओर से समारोह में एलएलएम के तीन मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसमें एलएलएम विवि परिसर के छात्र अनमोल अग्रवाल, एलएलएम (ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज) में अनुगुंज व एलएलएम (साइबर लॉ) में मोहित कृष्ण वाजपेयी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें