फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिनभर पसीने से तरबतर, शाम को राहत की फुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उमस से बेहाल लोगों को बृहस्पतिवार देर शाम राहत मिली। मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अनुकूल माहौल न बनने से कुछ ही इलाकों में खंडवर्षा हुई। बृहस्पतिवार सुबह से ही चटक धूप रही। दिन में तपिश ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। शाम को अचानक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना। घने बादल मंडराए और शाम 7:30 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई। फिर रात नौ बजे से रिमझिम बारिश होने लगी। आधे घंटे बाद तेज बारिश शुरू हो गई। रात भर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक हवा की दिशा बदलने से फिर बारिश के लिए अनुकूल माहौल बना है। शुक्रवार को भी बादल मंडराएंगे। अगर पश्चिमी विक्षोभ घिरा तो अगले दो दिन तक तपिश से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन




मौसम इनपुट

अधिकतम : 33.8

न्यूनतम : 25.8

पूर्वानुमान : दिन में हल्के बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार है।

सूर्योदय : 5.31

सूर्यास्त : 7.07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें