फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खूंखार कुत्ते...नगर निगम की व्यवस्था नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले ही टेंडर हो गया था पूरा, अब पुरानी फर्म ने भी कुत्ते पकड़ने से किया मना
विज्ञापन

बरेली। खूंखार कुत्तों को जल्द पकड़ने की नगर निगम की व्यवस्था नाकाम साबित हो रही है। नगर निगम चार साल से कुत्तों को पकड़ने सिर्फ आश्वासन ही दे रहा है। कुत्तों को पकड़ने के टेंडर लोकसभा चुनाव से पहले ही खत्म हो गए थे। इसके बाद भी पुरानी फर्म से कुत्तों को पकड़वाने का काम किया जा रहा था। अब इस संस्था ने भी काम करने से मना कर दिया है। नतीजा यह है कि हर माह 10 से 12 हजार लोग कुत्तों के काटने की वजह से एआरवी लगवा रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सोसाइटी फॉर ह्यूमन एंड एनीमल वेलफेयर एजेंसी की फर्म को कुत्ते के बधियाकरण और वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी दी गई थी और टेंडर भी हुआ था। इस फर्म का टेंडर लोकसभा चुनाव के बाद खत्म हो गया था। अब इस फर्म ने भी कुत्ते पकड़ने से इन्कार कर दिया है। नगर निगम पिछले चार माह से एजेंसियों को चिह्नित कर रहा है, लेकिन अधिकतर निगम की शर्तों पर फर्में खरी नहीं उतर रही हैं।
विज्ञापन




- 40 हजार से अधिक कुत्ते बिना वैक्सीनेशन के

नगर निगम सीमा में करीब 40 हजार से अधिक आवारा कुत्ते बिना वैक्सीनेशन और बधियाकरण के घूम रहे हैं। शहर में इनकी संख्या करीब 70 से 80 हजार है। वहीं 2023-24 में 1750 कुत्तों का बधियाकरण और वैक्सीनेशन किया गया था। इससे पहले करीब 2021-22 और 2022-23 में 30 से 40 हजार कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। 2023-24 में ही सबसे धीमी गति से कुत्तों को पकड़ने का काम हुआ है। अधिकारियों का तर्क है कि एक कुत्ते को बधियाकरण के बाद चार से पांच दिन अपनी देख-रेख में रखना पड़ता है। अभी एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में पांच से छह कुत्तों को रखने की जगह ही है, इस वजह से काम धीमा हुआ है। परसाखेड़ा में सेंटर का काम पूरा होने के बाद इस काम में भी तेजी आएगी।



कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण को लेकर नई फर्म को जिम्मेदारी सौंपने की कवायद चल रही है। इसको लेकर जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। कई एजेंसियां आई हैं और कई से बात चल रही है। ऐसे में जल्द से जल्द प्रशिक्षण के बाद इस काम को फर्म के सुपुर्द किया जाएगा। - डॉ. आदित्य तिवारी, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन


वीर सावरकरनगर में कुत्तों के झुंड से परेशान क्षेत्रवासी
बरेली। स्मार्ट सिटी के वीरसावरकर नगर में कुत्तों के झुंड से क्षेत्रवासी परेशान हैं। यहां कुत्ते कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इस मामले में कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब क्षेत्रवासी फोटो सहित सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। सौ फुटा रोड पर स्थित वीर सावरकरनगर में करीब दो दर्जन कुत्ते हैं जो आते जाते लोगों के साथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गाें पर हमलावर हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में कुत्तों के झुंड ने करीब 30 लोगों को जख्मी भी कर दिया है। इसी वजह से बच्चों ने घर के बाहर खेलना कूदना भी बंद कर दिया है। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने कहा है कि कुत्तों को पकड़कर नसबंदी, टीकाकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें