बरेली। रानी महालक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज के योग साधना केंद्र पर संपन्न हुए चुनाव में डॉ. सुरेश रस्तोगी को सर्वसम्मति से भारतीय योग संस्थान का जिला प्रधान चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शाहजहांपुर से आए प्रदेश मंत्री व केंद्रीय पर्यवेक्षक पवन सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। सीबीगंज क्षेत्र से सुरेंद्र पांडे, डेलापीर क्षेत्र से मुकेश कुमार वार्ष्णेय और रामपुर गार्डन क्षेत्र से सुखदेव गंगवार क्षेत्रीय प्रधान चुने गए। चुनाव के पश्चात केंद्रीय पर्यवेक्षक पवन सिंह ने माला पहनाकर डॉ. रस्तोगी का स्वागत किया। इस दौरान सदन सिंह, तेजपाल गंगवार, बनवारी लाल, राजीव गुप्ता, विनय खंडेलवाल, मुकेश रस्तोगी, दीप्ति गंगवार, उर्मिला गंगवार आदि की उपस्थिति रही।