इंडियन डेंटल एसोसिएशन बरेली कैंट की बैठक में डॉ. सलिल बलदेव को नया सचिव चुना गया है। यह चुनाव शहर के एक होटल में सोमवार रात तक चली बैठक में हुआ। दंत चिकित्सक डॉ. अनूप आर्य ने बताया कि यह पद बीते एक महीने से रिक्त था। कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ. बलदेव के नाम पर मुहर लगाई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने डॉ. सलिल बलदेव को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में अध्यक्ष डॉ. रुचिर कुमार, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. इला अरोरा, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. नितिन अस्थाना, डॉ. नीरज चंद्र, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. शैलेश रतन आदि मौजूद रहे।