बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें डाॅ. मीनाक्षी गंगवार को बरेली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला प्रवक्ता अंकित माहेश्वरी, महानगर प्रवक्ता बंटी ठाकुर ने खुशी जाहिर की। ब्यूरो