फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. हितु का अखिल भारतीय  संगीत समारोह में सम्मान

Mon, 27 Feb 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
DR. Hitu All India Concert honors - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
जानी मानी शास्त्रीय गायिका डा. हितु मिश्रा को इलाहाबाद में हुए अखिल भारतीय संगीत समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रयाग संगीत समिति के सचिव अरुण कुमार के हाथों दिया गया। इसमें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न एवं शाल प्रदान की गई। यह समारोह प्रयाग संगीत समिति के 56वें वार्षिकोत्सव पर पिछले दिनों इलाहाबाद में आयोजित किया गया था। इसमें डा. हितु मिश्रा ने भी अपनी शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने ख्याल, ठुमरी, होली आदि का गायन प्रस्तुत किया। वो दिल्ली के डा. भोलानाथ मिश्र, डा. सुभद्रा देसाई एवं डा. हरीश तिवारी से संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। डा. हितु आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की कलाकार हैं। साथ ही अनुश्रुति संगीत महाविद्यालय की प्रधानाचार्या एवं केन्द्र व्यवस्थापिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें