डॉ. दिनेश जौहरी
बरेली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी को तबीयत बिगड़ने के बाद मेदांता गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे बीसीसीआई के पूर्व सीईओ राहुल जौहरी ने बताया कि खांसी होने से कुछ दिन पहले डॉ. जौहरी के फेफड़ों और लिवर में दिक्कत हो गई थी। पहले उन्हें बरेली के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के आईसीयू केयर की सलाह देने पर 15 नवंबर को उन्हें एयरलिफ्ट कर मेदांता गुरुग्राम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की बात कही है। पांच दिन आईसीयू में रखने के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। ब्यूरो