फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉ. अतुल का पता और मोबाइल नंबर भी निकला फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एचए खुसरो अस्पताल की जांच में मिलीं कई खामियां, निरस्त होगा पंजीकरण
विज्ञापन


बरेली। मानकों को दरकिनार कर संचालित एचए खुसरो अस्पताल फर्जीवाड़ा की नींव पर खड़ा था। दस्तावेजों की जांच में इसकी पोल खुल रही है। जिस डॉ. अतुल को अस्पताल का संचालक दिखाया है, उसका पता, मोबाइल नंबर फर्जी है। अब अस्पताल का पंजीकरण निरस्त होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी के नेतृत्व में तीन दिन पहले अस्पताल का निरीक्षण किया था तो वहां ताला लगा मिला था। उसी ताले पर सील की मुहर लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। इसके बाद पंजीकरण की फाइल खंगाली गई। शेर अली जाफरी के परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है, लिहाजा डॉ. अतुल कुमार के नाम पर पंजीकरण कराया। मगर, डॉ. अतुल कौन है, यह स्पष्ट नहीं हो सका। डॉ. लईक के मुताबिक जांच में संबंधित चिकित्सक का मोबाइल नंबर, पता गलत है।अस्पताल के पैनल में दर्ज डॉक्टरों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में अब अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किए जाने की कवायद शुरू की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें