फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बकायादारों की दर्जन भर से अधिक दुकानें सील 

Wed, 14 Mar 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
sealing
विज्ञापन

टैक्स वसूली अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम की टीम ने दो जगह कार्रवाई कर दर्जन भर से अधिक दुकानें सील कर दीं।

विज्ञापन

बकाया वसूली न होने पर नगर निगम की टीम ने पहली कार्रवाई सिटी स्टेशन रोड, बिहारीपुर में कमल अरोरा की दुकानों पर की गई। यहां बनीं करीब नौ दुकानों को 8.22 लाख रुपये के बकाया में सील कर दिया गया। इसके बाद टीम चौपुला रोड पर कल्पना खंडेलवाल की दुकानों पर पहुंची। यहां की पांच दुकानों पर 3.11 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। इन्हें भी सील कर दिया गया। कार्रवाई करने वालों में मुख्य कर अधीक्षक राकेश सोनकर, राज नारायण कमल, विजय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें