हाफिजगंज। कुत्तों के हमले से घायल हिरन की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर के प्रधान के पति प्रहलाद गंगवार ने बताया कि रविवार की शाम को दो हिरनों को जंगली कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान एक हिरन तो भाग गया, लेकिन दूसरे को कुत्तों ने घायल कर दिया। इस दौरान उसे बचाकर वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, लेकिन टीम 3:30 घंटे की देरी से पहुंची। इससे हिरन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घायल हिरन को समय पर उपचार मिल जाता तो उसे बचाया जा सकता था। वनरक्षक लवकुश ने बताया कि सूचना मिलने पर जब टीम पहुंची, तब तक हिरन की मौत हो चुकी थी। संवाद