फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: कुत्ते बने काल, तीन मासूमों को नोंच डाला, दो बच्चों की हालत गंभीर

Sat, 29 Oct 2022 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

शेरगढ़ इलाके में दो बच्चियों और सीबीगंज में एक बच्चे को कुत्तों ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
dog attack - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कुत्ते लगातार बच्चों पर हमला कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें पकड़ने के अभियान सिर्फ कागजों में ही चल रहे हैं। शुक्रवार को शेरगढ़ में दो बच्चियों और सीबीगंज में एक बच्चे को कुत्तों ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


सीबीगंज के बंडिया निवासी आसिफ की पत्नी रवीना ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा जुनैद परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। राहगीरों ने बमुश्किल उसे बचाया। कुत्तों के हमले में जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दूसरी घटना शेरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर में हुई। लाखन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी चार वर्षीय बेटी तनु मां के साथ गांव में ही स्थित ननिहाल गई थी। शाम को वह हम उम्र बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। बाकी बच्चे तो भाग गए, लेकिन कुत्तों ने तनु को घेर लिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मदपुर गांव के ही शाकिर खां की 10 वर्षीय बेटी अलशिफा को भी जंगली कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। उसे शेरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। अलशिफा की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें