फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 25 को डॉग शो, शामिल होंगे 35 नस्ल के श्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केनेल क्लब ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रोहिलखंड केनेल क्लब की ओर से 25 अक्तूबर को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप, डॉग शो होगा। इसमें 35 नस्लों के देसी-विदेशी श्वान हिस्सा लेंगे। क्लब सचिव कर्नल गुरदीप सिंह ने बताया कि डॉग शो में लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, बीगल, साइबेरियन हस्की, गोल्डन रिट्रीवर, रॉटविलर, पग, पूडल और चिहुआहुआ नस्ल समेत देसी ब्रीड में कारवान हाउंड और मुधोल हाउंड रहेंगे। उपाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि प्रतियोगिता में बेस्ट इन शो, बेस्ट पपी, बेस्ट इंडीजिनस ब्रीड, बेस्ट वेटरन, बेस्ट ब्रीडर ग्रुप और बेस्ट चाइल्ड हैंडलर श्रेणियां रहेंगी। यहां पवन भसीन, डॉ. डीके सक्सेना, कर्नल मौर्य, कर्नल प्रदीप थियो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें