शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जंक्शन परिसर में एसएस ऑफिस के पीछे एक व्यक्ति पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। उसने घबराकर दौड़ लगाई तो कुत्ता भी पीछे से दौड़ पड़ा। उसने यात्री का पैर नोंच दिया। इसके बाद मेन गेट के सामने एक बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की मां ने बचाने की कोशिश की तो कुत्ते ने महिला के हाथ में काटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद ऑटो ड्राइवरों ने डंडे कुत्तों को खदेड़ा। घायलों को रिक्शे में बैठाकर इलाज के लिए भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता ने सिपाहियों को मौके पर भेजा।