बरेली। शहर की आजाद नगर कॉलोनी में रविवार सुबह पालतू कुत्ते ने अपनी 45 वर्षीय मालकिन मीना देवी पर हमला कर दिया। इस हमले में मीना देवी के दाएं हाथ और चेहरे पर गंभीर घाव हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती मीना देवी ने बताया कि वह अपने पालतू कुत्ते को बिस्किट डालने गई थीं। जैसे ही वह कुत्ते के पास पहुंचीं, उसने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते ने उनके हाथ और चेहरे को निशाना बनाया। हमले के बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें संभाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। ब्यूरो