फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भयमुक्त माहौल में कारोबार करें, बरेली को बनाएं उद्योग नगरी

Tue, 27 Feb 2024 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के 18वें राष्ट्रीय मैनेजमेंट दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। साथ ही, भयमुक्त माहौल में कारोबार कर बरेली को उद्योग नगरी बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित होटल में सोमवार को आरएमए लाइफ टाइम एचीवमेंट/एक्सीलेंस अवाॅर्ड, दि इंडियन सेंचुरी मैनेजिंग ग्रोथ विद ट्रांसफॉरमेशन पर सिम्पोजियम हुआ। सांसद संतोष गंगवार ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि ऐसे आयोजन में युवा प्रबंधन के गुर सीखकर उद्यमिता के लिए अग्रसर होते हैं। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए दिनेश गोयल ने उद्योगों के विकास के लिए शासन-प्रशासन का सहयोग देने की बात कही।
आरएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि भारत इकोनॉमी में 5वें, मानव विकास सूचकांक में 130वें स्थान पर है। 2051 तक भारत दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। मानव संसाधन, जेंडर डेवलेपमेंट, हैपिनेस सूचकांक की प्रगति से ही सभी वर्ग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


डॉ. चौहान ने शुरू कराई बरेली में पहली आईसीयू
चौहान संजीवनी हॉस्पिटल के डॉ. एके चौहान ने गंभीर रोगियों के इलाज के लिए बरेली में वर्ष 1978 में एक निजी अस्पताल में आईसीयू शुरू कराई थी। दो बार रोटरी के गवर्नर का पद संभाल चुके हैं। वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन बरेली शाखा के अध्यक्ष हैं। उनके साथ ही, उद्यमी वीरेंद्र स्वरूप अग्रवाल को लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड मिला। बरेली कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दिवंगत डॉ. एनएल शर्मा, पूर्व एमएलसी दिवंगत डॉ. एपी सिंह को मरणोपरांत लाइफ टाइम एचीवमेंट अवाॅर्ड मिला।

उद्यमियों और शिक्षण संस्थानों को मिला सम्मान
आईआईए बरेली चैप्टर के चेयरमैन तनुज भसीन, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष उन्मुक्त संभव शील को इंपैक्टफुल ऑर्गेनाइजेशन अवाॅर्ड, उद्यमी अमिता अग्रवाल, आरके गुप्ता को एक्सीलेंस अवाॅर्ड से नवाजा गया। खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोटस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसआरएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रुहेलखंड विश्वविद्यालय को सहयोग के लिए प्रशस्तिपत्र दिए।

ये रहे मौजूद
सचिव कदीर अहमद, प्रोग्राम निदेशक डॉ. नीरज सक्सेना, इंजीनियर प्रदीप कुमार मधवार, डॉ. एके राय, डॉ. स्वतंत्र कुमार, सीएस अजय खंडेलवाल, सीएस अंकित अग्रवाल, इंजीनियर हेमंत यादव, अजीत, इंजीनियर केबी जौहरी, कर्नल एमबी जौहरी, अमित अग्रवाल अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें