फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, ओपीडी में नदारद मिले दो डॉक्टर, जवाब तलब

Tue, 10 Sep 2024 02:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सुबह करीब 10 बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर मरीजों और तीमारदारों से व्यवस्थाओं के बारे में जाना। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
डीएम ने मरीजों से जाना हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को जिला संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ओपीडी में मौजूद एवं भर्ती मरीजों से इलाज की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में दो चिकित्सक नदारद मिले, जिन्हें नोटिस देकर जवाब तलब के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सुबह करीब 10 बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने क्रमवार इमरजेंसी, आईपीडी वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से दवाइयों, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था आदि के बारे में बातचीत की। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कार्यदायी संस्था को होने वाले भुगतान में पांच फीसदी की कटौती के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें