फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिव्यांगों ने ई-बसों में भी निशुल्क यात्रा की मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिव्यांगजनों के पुनर्वासन एवं उत्थान के लिए गठित समिति की बुधवार को बैठक हुई। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि संकेत विद्यालय जो कक्षा 8वीं तक संचालित हैं, उन्हें 12वीं तक करने की मांग दिव्यांग बंधु कर रहे हैं। इसके लिए कई बार मुख्यालय से पत्राचार किया गया है। जिस पर डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर भेजें और वह शासन में बातचीत करेंगे। इसके अलावा दिव्यांगों ने ई-बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा की मांग की है। हालांकि, उन्हें रोडवेज बसों में पहले से ही यह सुविधा प्राप्त है। बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि सिटी ट्रांसपोर्ट अनुभाग से बात की गई है कि लखनऊ और कानपुर की तरह 118 रुपये के वार्षिक शुल्क पर यह सुविधा दिव्यांगजन को प्रदान की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें