बरेली। सीबीगंज इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को पोस्टर, भाषण, क्विज और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। पोस्टर प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में दिव्या ने प्रथम, निशा मौर्य ने द्वितीय और कुमकुम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आरुषी गोस्वामी प्रथम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें रिया शर्मा ने प्रथम और अमन वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य भानु प्रताप ने अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अमरीश कुमार कडेरिया, योगेंद्र कुमार मिश्रा, सोमेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद