फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल हुए। डीएसओ अनीता नागर ने बताया कि ट्रायल में 100 मीटर व 200 मीटर स्पर्धा के लिए आर्य राज और गुरमेहर का चयन किया गया। 400 मीटर दौड़ में विशाल, प्रदीप कुमार, राम और अर्पण त्रिवेदी ने जगह बनाई। 800 मीटर स्पर्धा के लिए भूपेंद्र का चयन हुआ। 800 और 1,500 मीटर दोनों स्पर्धाओं के लिए रोहित भदौरिया और प्रभांशु का चयन किया गया। 1,500 मीटर दौड़ में शिवम सक्सेना, अंकित राज और आयुष सिंह ने सफलता प्राप्त की। वहीं, 400 मीटर स्पर्धा में शिवम गंगवार और 110 मीटर बाधा दौड़ के लिए शिवम सिंह का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें