फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार से सात फरवरी तक कानपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। बरेली मंडल की टीम में बरेली जिले से 12, पीलीभीत से तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंडल स्तरीय टीम में प्रिया गंगवार, दिव्यांका, जिया, माही, स्तुति, ईशा, आरोही, स्नेहा, दिव्या, कनिका, सुखमीत कौर, कशिश का चयन किया गया। आरक्षित खिलाड़ी के रूप में कियारा और नीति का चयन हुआ। इसमें टीम मैनेजर की भूमिका राजेश कुमार निभाएंगे। इस अवसर पर आरएसओ जितेंद्र यादव, अभिषेक, राजेश, अमित, अनीता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें