फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल बेहद जरूरी हो तभी बदायूं की ओर जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिन तक अगर बेहद जरूरी काम हो, तभी बदायूं की तरफ जाएं। आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर की तरफ जाना हो तो आठ नवंबर तक टाल दें। दरअसल, रोडवेज की बसें इस बीच बदायूं से आगे नहीं जा सकेंगी क्योंकि ककोड़ा मेला के कारण कादर चौक और कार्तिक मेले की वजह से कछला का मार्ग बंद है। इसी कारण बदायूं के लिए बसों को फतेहगंज पूर्वी होते हुए चलाया जाएगा। इसके लिए उन्हें करीब 31 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

कार्तिक मेले का मुख्य स्नान आठ नवंबर को है। तमाम श्रद्धालु सात नवंबर यानी सोमवार को भी स्नान पर्व मान रहे हैं। इससे रामगंगा पर सोमवार की सुबह से श्रद्धालुओं का गंगा स्नान के लिए आना शुरू होगा। मंगलवार को मुख्य स्नान पर्व होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच सकती है। इस वजह से बदायूं के साथ आगरा, फीरोजाबाद, टूंडला, मथुरा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर आदि की रोडवेज बस सेवा पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
रामगंगा पुल से बसें न गुजर पाने की वजह से रोडवेज के अधिकारियों ने बदायूं की बसें फतेहगंज पूर्वी होते हुए चलाने का फैसला लिया है। इससे बसों को करीब 31 किमी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी। हालांकि बसें बदायूं तक तो पहुंच जाएगी मगर इसके आगे नहीं जा सकेंगी। अधिकारियों का कहना है कि बदायूं के कादरचौक को ककोड़ा मेला की वजह से बंद कर दिया है। इससे आगे कछला में भी रास्ता बंद रहेगा। कछला घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसी कारण रोडवेज अधिकारियों ने तय किया है कि सोमवार को बदायूं के आगे की बसें तभी जाएंगी जब रास्ता खुला होने की पुष्टि होगी। आठ नवंबर को बस को आगे के लिए रवाना नहीं किया जाएगा। यदि मेला शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा तभी बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

भीड़ के हिसाब से चलाएंगे बदायूं की बस
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बदायूं के लिए बसों का संचालन अड्डों पर आने वाली यात्रियों की भीड़ के हिसाब से किया जाएगा। रूटीन के हिसाब से बसें चलाना मुश्किल होगा क्योंकि बस को 31 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। उन्होंने बताया कि दो दिन बदायूं का का रास्ता 31 किमी ज्यादा होने के बावजूद कोई अतिरिक्त किराया यात्रियों से नहीं लिया जाएगा।
इन रूटों पर भी बसें घूमकर जाएंगी
दिल्ली जाने वाली बस गजरौला के आगे ब्रजघाट पर मेला होने की वजह से घूमकर जाएंगी। फर्रुखाबाद में रामगंगा अल्लापुर और घटिया घाट पर मेला होने की वजह से भी बस घूमकर जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि बस किधर से गुजरेगी, इसका निर्धारण स्थानीय प्रशासन करेगा, इसलिए किराया बढ़ेगा या नहीं, इसको लेकर कुछ तय नहीं हुआ है।
बदायूं की बसें फतेहगंज पूर्वी होते हुए संचालित की जाएगी मगर यात्रियों की संख्या के हिसाब से। अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। बदायूं का कादरचौक और कछला श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बंद रहेगा, इसलिए बसें आगे नहीं जा सकेंगी। आठ नवंबर की शाम को मेला खत्म होने के बाद आगरा दिशा में बसें चलाई जाएगी। - राजेश कुमार, एआरएम रुहेलखंड डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें