फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला स्तरीय ट्रायल आठ अगस्त को

Sun, 16 Jul 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी विभागों के खिलड़ियों के सिविल सर्विसेज में चयन के लिए ट्रायल आठ अगस्त को होंगे। खेल निदेशालय की ओर से शनिवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि ट्रायल में 17 खेलों को शामिल किया गया है। जिला स्तरीय ट्रायल आठ अगस्त को, मंडलीय ट्रायल 11-12 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए जाएंगे। खिलाड़ियों को सुबह 11 बजे स्टेडियम पहुंचना होगा। 18-19 अगस्त को होने वाले प्रदेश स्तरीय ट्रायल खेल के अनुसार अलग-अलग जगह कराए जाएंगे। बरेली को बैडमिंटन दिया गया है। टेनिस प्रयागराज, वॉलीबाल अयोध्या, तैराकी मेरठ, बास्केटबॉल जौनपुर, टेबल टेनिस विजयंत खंड लखनऊ, कबड्डी अमेठी, शतरंज और भारोत्तोलन लखनऊ, एथलेटिक्स गोरखपुर, फुटबॉल सीतापुर, कैरम कानपुर, ब्रिज लखनऊ, कुश्ती आजमगढ़, पावर लिफ्टिंग और क्रिकेट आगरा और हॉकी इटावा को मिला है।

ट्रायल में भाग लेने वाले सरकारी कार्मिकों को ड्यूटी पर ही माना जाएगा और उनके विभाग की ओर से खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता दिया जाएगा। इच्छुक व योग्य खिलाड़ी अन्य जानकारी के लिए खेल कार्यालय के सहायक अविनाश कुमार से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें