फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस साहब! कब खत्म होगा जिला अस्पताल में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज सेवा मंच के पदाधिकारियों ने उठाया मुद्दा
विज्ञापन

बरेली। जिला अस्पताल में सीवर का पानी भरा रहने से मरीज, तीमारदार और डॉक्टर सभी परेशान हैं। संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को समाज सेवा मंच के पदाधिकारियों ने सीएमएस डॉ. टीएस आर्या से मिलकर जलभराव से अस्पताल को निजात दिलाने की मांग की। मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी के साथ अन्य पदाधिकारियों ने सीएमएस से सीवर लाइन ठीक कराने को कहा। इस पर सीएमएस ने कहा कि वह इस संबंध में कमिश्नर और डीएम के अलावा नगर आयुक्त से भी कई बार बात कर चुके हैं। उन्हें पत्र भी लिखे हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, दीपक अग्रवाल, मुनीर शमशी, गुरविंदर सिंह, रामरतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें