बहेड़ी। स्थानीय गन्ना समिति से संबद्ध सभी राजस्व गांवों के किसानों के लिए आगामी पेराई सत्र से संबंधित प्री कैलेंडर बांटने का काम बुधवार को शुरू हो गया। समिति के सुपरवाइजर और केसर शुगर मिल के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने गांव रिछोला , नंदपुर, मल्लपुर, बिजौरिया, देवी नबादा और आदलपुर समेत दर्जनों गांवों में कैलेंडर बांटे।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय राव व समिति सचिव राजीव सेठ ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे पेराई सत्र के दौरान असुविधा से बचने को कायदे से कैलेंडर जांच लें और कोई कमी पाए जाने पर आगामी 11 सितंबर से 20 सितंबर तक समिति परिसर में आयोजित किए जाने वाले सट्टा प्रदर्शन मेले में पहुंचकर संबंधित सुपरवाइजर से मिलकर ठीक करा लें। उन्होंने बताया कि उपज बढोतरी और नए सदस्य बनने के लिए रसीद कटाने की तारीख 30 सितंबर है। संवाद