फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रेटर बरेली और सेंट्रल पार्क के सुस्त काम पर जताई नाराजगी

Fri, 05 Jun 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर बरेली परियोजना क्षेत्र एवं सेंट्रल पार्क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उनकी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का मूल्यांकन किया। काम सुस्त होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रेटर बरेली परियोजना और सेंट्रल पार्क जिले के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं। इनके क्रियान्वयन से शहर को न सिर्फ एक आधुनिक पहचान मिलेगी, बल्कि निवासियों को बेहतर सुविधाएं और नया गौरव भी प्राप्त होगा। चुनावों के मद्देनजर प्रशासन अब इन परियोजनाओं को जल्द जनता को समर्पित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें