फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बार एसोसिएशन के खाते को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बार एसोसिएशन के एक गुट ने नगर अधिवक्ता कल्याण कोष के खातों को सीज कराने के लिए बैंक मैनेजर को पत्र दिया है। दावा किया है कि बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया है। वहीं बार सचिव ने बताया कि कुछ लोगों की नजर एसोसिएशन की धनराशि पर है। उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। बरेली बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप का आरोप है कि एसोसिएशन खाते से वायलाज के विपरीत लगातार धन की निकासी की जा रही है। धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा व बड़ौदा यूपी बैंक की मुख्य शाखा को पत्र देकर खाते फ्रीज करने की मांग की है। कोषाध्यक्ष का दावा है कि बैंक ने खाते फ्रीज कर दिए हैं। वहीं बार एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी का कहना है कि खाता फ्रीज नहीं किया गया है। न ही इस संबंध में किसी का आदेश है। कुछ लोगों की निगाह एसोसिएशन की धनराशि पर है। वह धनराशि को निकालकर खुद बुर्द करना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें