बरेली। वार्ड-18 रेलवे कॉलोनी के सिद्धार्थ नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुरक्षा गेट लगाने को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है। क्षेत्रीय पार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से गेट निर्माण का कार्य पूरा कराया गया। मंदिर में पूजा सामग्री की सुरक्षा, छुट्टा पशुओं के प्रवेश पर रोक और छठ पूजा के आयोजनों को देखते हुए गेट लगाया जाना जरूरी था। हालांकि, मंदिर के सामने रहने वाले एक परिवार के विरोध के चलते निर्माण कार्य अटका हुआ था। क्षेत्रवासियों के प्रयास के बाद भी सहमति नहीं बन पा रही थी। मामले में महापौर डॉ. उमेश गौतम व वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच संवाद कराया गया। इसके बाद पार्षद ने मौके पर मौजूद रहकर अपनी निगरानी में गेट लगवाने का कार्य पूरा कराया। ब्यूरो