फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर हुआ विवाद, गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने शराब के नशे में किया था हंगामा, नोकझोंक बढ़ने के बाद कर दी फायरिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने फायरिंग कर दी। इसमें गांव के एक युवक के सिर में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर घायल हो गया है। फायरिंग करने वालों में एक हिस्ट्रीशीटर भी था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों ने उसे भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ज्योरा मकरंदपुर गांव में एक स्वीमिंग पूल बना हुआ है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवक नहाने आते हैं। शुक्रवार की शाम को गांव के कृष्णपाल भी स्वीमिंग पूल में नहाने आए थे। इसी बीच कार सवार अज्ञात युवकों ने पहुंचकर स्वीमिंग पूल पर शराब के नशे में हंगामा करना शुरू कर दिया। स्वीमिंग पूल में नहा रहे युवकों से दबंगों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

नाराज दबंगों ने तमंचा निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें स्वीमिंग के पास खड़े कृष्णपाल के सिर में गोली लग गई। स्वीमिंग पूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बाद में दबंग गाली देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के भाई हिरदेश कुमार ने अपने परिजनों के साथ घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों ने उसे भोजीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्वीमिंग पूल स्वामी और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

तहसील नवाबगंज में एक दर्जन से अधिक स्वीमिंग पूल संचालित हंै। ग्रामीणों कीं मानंे तो प्रशासन को जानकारी होते हुए भी कार्रवाई नहीं होती। स्वीमिंग पूल में बीते साल भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। युवक शराब के नशे में स्वीमिंग पूल में पहुंचते हैं। गाली-गलौज के साथ मारपीट भी होती है। आरोप है कि कुछ स्वीमिंग पूल संचालक अवैध मादक पदार्थ तक युवाओं को उपलब्ध कराते हैं, लेकिन प्रशासन इससे अंजान बना हुआ है।
विज्ञापन


सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर बयान दर्ज किए गए हैं। घायल निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस को अभी तहरीर नही मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें