फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जन सूचना मांगने पर ग्रामीण व डॉक्टर में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
विज्ञापन


फरीदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन सूचना मांगने वाले शिवम शर्मा व सीएचसी अधीक्षक के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। शिवओम शर्मा ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह कर लेने की धमकी देते हुए वीडियो बनाया।

फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादिया इलाका सहोड़ा गांव निवासी शिवओम शर्मा ने फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य की जानकारी मांगते हुए जन सूचना डाली। शनिवार दोपहर सीएचसी पर पहुंचे और उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम से जन सूचना की जानकारी देने को कहा। डॉक्टर ने मौखिक जानकारी देने से मना कर दिया। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे शिवओम शर्मा ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि अस्पताल में उनके गांव का मरीज भर्ती था। उसे देखने गए। इसी दौरान डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की और दलित उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वहीं, सीएचसी के डॉक्टर ने कहा कि सूचना मिलने में हो रही देरी होने पर उक्त ग्रामीण आग बबूला हो गया। इसके बाद उनके साथ गाली गलौज की गई। डॉक्टर ने शिवओम शर्मा पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व हंगामा करने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें