फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत के प्रधानों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल अन्य तहसीलों में नहीं मांगी जा रही है। टीकाकरण जन्म में 10 वर्ष या 15 वर्ष का उपलब्ध नहीं हो सकता है। इस तरह अन्य समस्याएं गिनाई हैं। प्रधान संघ के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर नियमों में संशोधन नहीं किया गया तो प्रधान संगठन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर, प्रधान वीरेंद्र पाल सिंह, प्रधान संतोष, फिरासत खान, सुनहरा देवी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें