बरेली के बिथरी चैनपुर में नेशनल हाईवे पर बुधवार रात कुछ बदमाश एक ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे। सिपाही अखिलेश के टोकने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस बीच दूसरा सिपाही आया तो बदमाश ने डंडे से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। मगर उन लोगों ने घेराबंदी करके दो बदमाशों को पकड़ लिया और दो फरार हो गए।