फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घरेलू कलह में फांसी लगाकर दी जान

Thu, 28 Sep 2023 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। भाइयों से जमीन के विवाद में बुधवार को एक युवक ने नातिया खेड़ा गांव में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले उसकी भाइयों ने पिटाई भी की थी।
विज्ञापन

नातिया खेड़ा गांव के वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई भगवान सिंह (27 वर्ष) ने फांसी लगा ली है। ग्रामीणों ने बताया कि सभी भाई पंजाब में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। गांव में केवल वृ़द्ध पिता प्रीतम सिंह ही रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले सभी भाई गांव आए थे। भाइयों में हाल में ही पिता द्वारा बेची गई पांच बीघा जमीन की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के पिता प्रीतम सिंह ने जमीन बिक्री की रकम भगवान सिंह को न देकर अपने अन्य बेटों को दे दी। इससे वह काफी खफा था व अपने हिस्से की रकम की मांग रहा था। मंगलवार को मृतक ने अपने पिता व भाइयों से हिस्सा मांगा तो भाइयों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर भगवान सिंह ने अपनी जान दे दी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें