बरेली। पटल परिवर्तित करने के बाद भी लिपिकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसको लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने चेतावनी देते हुए पत्र जारी किया है। वहीं दो दिनों में कार्यभार संभालकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
31 अगस्त को जारी आदेशों में प्रथम श्रेणी लिपिक झंडूराम को स्टोर इंचार्ज, व द्वितीय श्रेणी के लिपिक अमनदीप सक्सेना, मलिक तौफिक, राजीव यादव, रोहित किशोर, सुनिम कुमार, अजय प्रकाश, अनुज शंकर खरे और वैक्सीनेटर फिरासत उल्ला के पटलों में फेरबदल कर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि पटल परिवर्तित करने के बाद भी आदेशों का पालन नहीं हुआ है। उन्होंने सभी लिपिकों को आदेश देते हुए कहा है कि दो दिनों के अंदर आदेश के मुताबिक चार्ज का आदान प्रदान कर कार्यभार ग्रहण करें। संवाद