फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी देने के आरोपी अनस को मिली जमानत; सोशल मीडिया पर लिखा था ये मैसेज

Tue, 05 Sep 2023 09:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Dhirendra Shastri News: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी अनस अंसारी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए थे। उसने लिखा था कि बाबा की मौत मंडरा रही है। मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हत्या की धमकी देने के मामले में बरेली के युवक अनस अंसारी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने रिमांड का प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया। उसे जमानत मिल गई है। इसके बाद पुलिस ने नोटिस तामील कर आरोपी को छोड़ दिया।

विज्ञापन


रविवार को रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी अनस अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बाबा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। इन स्क्रीनशॉट को ट्वीट कर मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस ने रविवार को ही आरोपी को पकड़ लिया था। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। 

ये भी पढ़ें- Dhirendra Shashtri: बाबा ने दी अनस अंसारी को चुनौती, बोले- मौका मिला तो बरेली आएंगे और तुम्हारी गठरी बांधेंगे
विज्ञापन

 

Trending Videos

इंस्टाग्राम पर लिखे थे धमकी भरे मैसेज 

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी अनस अंसारी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए थे। उसने लिखा था कि बाबा की मौत मंडरा रही है। उसके मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने धीरेंद्र शास्त्री की हत्या करने की धमकी देने की बात कबूल की थी।
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री ने दी थी ये प्रतिक्रिया 

युवक की धमकी पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गीदड़ भभकी से शेर डरा नहीं करते। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कभी मौका मिला तो हम भी बरेली जाएंगे, उनकी गठरी बांधने। धीरेंद्र शास्त्री ने बयान राजस्थान के कार्यक्रम में दिया है। उनका ही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि मीडिया के माध्यम से पता चला है कि एक युवक ने धमकी दी है। अगर उसके हाथों से ईश्वर ने लिखा होगा तो कौन रोक पाएगा।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें