फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhirendra Shashtri: बाबा ने दी अनस अंसारी को चुनौती, बोले- मौका मिला तो बरेली आएंगे और तुम्हारी ठठरी बांधेंगे

Tue, 05 Sep 2023 11:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने बरेली के युवक की धमकी पर कहा कि गीदड़ भभकी से शेर डरा नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो बरेली भी आएंगे। 
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने बरेली के युवक की धमकी पर कहा कि गीदड़ भभकी से शेर डरा नहीं करते। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कभी मौका मिला तो हम भी बरेली जाएंगे, उनकी ठठरी बांधेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने यह बयान राजस्थान के कार्यक्रम में दिया है। उनका ही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मीडिया के माध्यम से पता चला है कि एक युवक ने धमकी दी है। अगर उसके हाथों से ईश्वर ने लिखा होगा तो कौन रोक पाएगा। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं तुम कितनी धीरेंद्र शास्त्री मिटाओगे। वीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें- UP: धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी देने के आरोपी अनस को मिली जमानत; सोशल मीडिया पर लिखा था ये मैसेज
 

ये था पूरा मामला
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी युवक अनस अंसारी ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए थे। उसके मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की। इस पर रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी अनस अंसारी को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

हाफिजगंज थाने के इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि आरोपी की चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। इसमें उसने किसी बाबा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हत्या की बात कही है। आरोपी ने लिखा है कि बाबा की मौत मंडरा रही है। आरोपी के मैसेज के स्क्रीनशॉट कई लोगों ने ट्वीट कर इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हत्या करने की धमकी देने की बात कबूल की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें