फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धेवते ने किया था चाकू से हमला, घायल नानी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सौतेली बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक के चाकू के निशाने पर आईं उसकी नानी ने भी दम तोड़ दिया। जेल जा चुके युवक पर अब नानी की हत्या की धारा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद में अपने मौसा और मौसी के साथ रहने वाली युवती पुलिस भर्ती परीक्षा देने अपने घर प्रेमनगर थाना क्षेत्र में आई थी। उसके साथ उसकी नानी भी आई थीं। यहां सौतेले भाई ने रात में उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर उसकी नानी बचाने आईं। तब आरोपी ने चाकू से सौतेली बहन व नानी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गईं। प्रेमनगर थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। बताते हैं कि उसकी नानी को पेट व सिर पर चाकू लग गए थे। इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि अब हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें