फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेली फूलों की होली, भजनों पर झूमे भक्त

Mon, 19 Oct 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर जोगी नवादा में श्री रामलीला परिषद की ओर से चल रही श्रीकृष्णलीला में रविवार को वृंदावन से आए कलाकारों ने ब्रज की प्रसिद्ध लट्ठमार होली का मंचन किया। आज ब्रज में होली है रसिया, मेरो खोय गयो बाजूबंद, रंग बरसे लाल गुलाल आदि गीत गाए गए। भक्तों ने गुलाब के फूलों से होली जमकर खेली गई। कार्यक्रम के दौरान मेला अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, पंडित सुनील दत्त शर्मा, लक्ष्मीनारायण राठौर, मनोज राठौर, मुन्ना लाल राठौर, विशाल राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें