फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। दुर्गामाता की मठिया मोहल्ला लठैता में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल ''नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की'' के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। धौलपुर राजस्थान से आए कथावाचक पं. केशव देव शास्त्री ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हे बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। आयोजक धुवेन्द्र पाल सिंह, राजेश्वर सिंह, मुनेश्वर सिंह आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें