सिरौली। नगर पंचायत बोर्ड ने इस बार कस्बे के विकास के लिए भारी भरकम बजट लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये पास किया है, लेकिन बदहाल सड़कों को ठीक कराने की कोई योजना नहीं है।
इस राशि से छोटे-बड़े नाले का निर्माण, सड़क सुंदरीकरण ,मुख्य अड्डे पर शौचालय बनवाना, फ्रीजर, लाइटिंग समेत 40 कार्य होने हैं। मगर, कस्बे में सड़कें बदहाल हैं, जिस पर किसी का ध्यान नहीं है। कस्बे में मेन बाजार होते हुए निर्गुनशाह मियां की दरगाह तक, मुख्य मार्ग से नगर में प्रवेश करने वाली प्यास मोड़, कुरैशी मार्केट, थाना एवं कॉलेज मार्केट सहित दर्जन भर मुख्य मार्गों में गड्ढे हो गए हैं। इन मार्गों से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में साढ़े तीन करोड़ के रिकॉर्ड कार्य होंगे। इसके बाद नगर की बदहाल बड़ी सड़कों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेंगे।
- राजन नाथ तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत
संवाद