बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज पर तीन और गार्डर रखे जाने के बाद आधा काम खत्म हो गया है। यहां दस गार्डर रखे जाने हैं जिनमें से पांच रखे जा चुके हैं। बाकी पांच गार्डर रखने का काम दो चरणों में 18 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। शनिवार को भी दोनों अंडरपास बंद कर क्रॉसिंग के ऊपर गार्डर रखने का काम रात 11 बजे शुरू हुआ। सुबह चार बजे क्रेन ने तीन गार्डर रखने का काम पूरा कर लिया। नैनीताल रोड पर दोनों ओर से ट्रैफिक चलता रहा। संवाद