फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास बनाने का बिल्डरों ने भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्राइवेट बिल्डर्स ने भी प्रस्ताव बीडीए के पास जमा किए हैं। इस प्रस्ताव को सूडा निदेशक के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। इस योजना में रामगंगा आवासीय योजना में 254 भवनों के निर्माण बीडीए करा रहा है। इसमें 232 आवासों का आवंटन भी किया जा चुका है। 110 भवनों के कब्जे स्थानांतरित कर दिए गए हैं। बीडीए के पास प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए तीन निजी बिल्डर्स ने भी 2344 भवनों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसमें एक बिल्डर ने 364 आवास, दूसरे ने 1500 आवास ओर तीसरे बिल्डर ने 480 आवास बनाने का प्रस्ताव दिया है। इनके अलावा मै. स्पर्श ट्रांसपोर्ट कैरियर ने 192 भवनों का निर्माण उड़ला जागीर में कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें