फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोकशी रोकने में नाकाम देवरनिया थाने के इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर

Tue, 11 Jul 2023 10:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

इलाके में गोकशी रोकने में नाकाम होने पर देवरनिया इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर पुलिस लाइन से देवेंद्र सिंह धामा को भेजा गया है।
विज्ञापन
कोतवाली देवरनियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने देवरनिया इंस्पेक्टर इंद्र कुमार को लाइनहाजिर कर दिया है। क्षेत्र में लगातार हो रही गोकशी को रोकने में वह नाकाम रहे। पिछले दो दिनों से देवरनिया में पशुओं के अवशेष मिल रहे हैं। इससे पहले भी अवशेष मिल चुके हैं।

विज्ञापन


देवरनिया इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर पुलिस लाइन से देवेंद्र सिंह धामा को भेजा गया है। भोजीपुरा इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह को सोशल मीडिया सेल का प्रभारी बनाया है। अब तक सोशल मीडिया का प्रभार देख रहे नीरज मलिक को वहां भेजा गया है। सतेंद्र पाल सिंह को शाही का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

कई दिनों से चर्चाएं थी कि एसएसपी थाना प्रभारियों को हटा नहीं रहे हैं। कई एसएचओ ने भी यह मन बना लिया था कि कार्रवाई हो नहीं रही है तो किसी भी तरह काम किया जा सकता है। इस कार्रवाई को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। आगे कुछ और थाना प्रभारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नगला में फिर मिले अवशेष, हंगामा

सावन के पहले सोमवार को ही देवरनियां के गांव नगला मे फिर पशु अवशेष मिले। अवशेषों को संरक्षित पशु का बताकर गोरक्षा परिषद और बजरंग दल ने हंगामा किया। जबकि पुलिस ने ईद पर की गयी जानवर की खालें मिलना बताया है। जबकि दो दिन पूर्व भी अवशेष मिले थे।

सोमवार को गांव सेडा से नगला के जाने वाले रास्ते के जंगल मे पशु अवशेष पडे देखे गये। इन्हे संरक्षित पशु के अवशेष बताकर बजरंग दल और अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद ने हंगामा कर दिया, उनका कहना था, दो दिन के अन्दर यह दुसरी वारदात है। शनिवार को भी गांव गरगय्या मे संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें