फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरटीई पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा विद्यालयों का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पंजीकृत विद्यालयों का विवरण अपडेट किया जाएगा। इसमें बंद हो चुके विद्यालयों को हटाने के साथ ही नवीन विद्यालयों को पंजीकृत किया जाएगा। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

आरटीई में गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में निर्धारित 25 प्रतिशत की सीमा तक प्रवेश कराए जाने का प्रावधान है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों को आरटीई पोर्टल पर मैप्ड, पंजीकृत करें। साथ ही योजना के तहत अध्ययनरत छात्रों का विवरण अपलोड करने को कहा गया हैं।
इसके अतिरिक्त बंद विद्यालयों का विवरण और नवीन विद्यालयों के पंजीकरण पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश हैं। इसके लिए एक से 15 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। बीएसए के अनुसार बीईओ यह भी देखें कि ऐसा कोई स्कूल जोकि अल्पसंख्यक विद्यालय हो गया है, वह आरटीई में पंजीकृत तो नहीं है। पंजीकृत होने पर उसकी सूचना बीएसए को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें