बरेली। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सात सितंबर की रात आठ बजे बरेली पहुंच रहे हैं। वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। आठ सितंबर को सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ करेंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर अधिकारी मंगलवार को दिनभर बैठक करते रहे। विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। वहीं दूसरी ओर भाजपा पदाधिकारियों ने भी स्वागत से लेकर अन्य तैयारियां की हैं।