फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात हजार घरों में पनप रहे डेंगू फैलाने वाले मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लुढ़कते तापमान के बीच डेंगू का हमला तेज होने की आशंका है। इस बीच सात हजार घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर के लार्वा मिले हैं। यह स्वास्थ्य विभाग की ओर से चहाई रही जागरूकता मुहिम पर भी प्रश्नचिह्न है।
विज्ञापन

डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर्स (डीबीसी) टीम की रिपोर्ट के मुताबिक सात हजार घरों और नौ हजार कंटेनरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। जिले में अभी तक 35 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनके अलावा बुखार के कुछ मरीज ऐसे भी मिले हैं, जिनकी प्लेटलेट्स सामान्य हैं, पर एनएस-1 कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। हालांकि, एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक अगर लोग सतर्क नहीं होंगे, तो गिरते तापमान के बीच डेंगू का डंक और तेज होगा।
डीबीसी की प्रत्येक टीम को प्रतिदिन 50 घरों की जांच करने का लक्ष्य मिला है। जहां लार्वा मिलते हैं, टीम उन्हें नष्ट कराती है। मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा लार्वा घर के बाहर रखे गमलों में मिले हैं। वहीं, कूलर की टंकी और फ्रिज की बैक ट्रे समेत घरों में रखे गुलदस्तों में भी लार्वा मिले हैं। टीम ने लोगों को सप्ताह में एक बार कूलर की टंकी, फ्रिज की बैक ट्रे, गुलदस्ते, गमले आदि की सफाई का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


कहां कितने डेंगू के मरीज
इज्जतनगर में चार, सिविल लाइंस में दो, बानखाना, मौलानगर में एक-एक, भोजीपुरा में 10, नवाबगंज में पांच, बहेड़ी में तीन, फरीदपुर में दो, कुआंडांडा में दो, बिथरी चैनपुर में दो, शेरगढ़, मीरगंज व फतेहगंज पश्चिमी में एक-एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में मिला है।
अजीत प्रताप सिंह


लोगों से अपील है कि वे घरों के पुराने बर्तन, गमले, बैक ट्रे, कूलर की टंकी को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। सर्वे टीम का भी सहयोग करें, ताकि मच्छरजनित रोगों से बचाव हो सके। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
-
बुखार के 192 मरीज मलेरिया संदिग्ध
रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे बुखार के 462 मरीजाें में से 192 मलेरिया संदिग्ध रहे। आरडीटी किट से उनकी जांच की गई। हालांकि, सभी संदिग्धों की मलेरिया रिपोर्ट निगेटिव मिली, पर इनमें से 117 मरीजों का विडाल पॉजिटिव था। टाइफाइड की चपेट में होने की आशंका जताते हुए चिकित्सकों ने दवाएं दी हैं। मेले में त्वचा रोगियों की तादाद करीब आठ सौ रही। वहीं, वायरल बीमारियों की चपेट में भी छह सौ मरीज रहे। 12 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इनमें से आठ मरीज को आंख की सर्जरी और चार को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें