फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कई मोहल्लों में डेंगू का कहर, निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भले ही स्वास्थ्य विभाग अब तक 99 डेंगू के मामले सामने आने का दावा कर रहा है, लेकिन मरीजों की संख्या इससे काफी अधिक है। शहर के कई मोहल्लों में डेंगू का प्रकोप है।
विज्ञापन

पीड़ित शहर और लखनऊ के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। विभाग कागजों पर ही दवा छिड़काव और जागरूकता अभियान दौड़ा रहा है। कई मोहल्लों में गंदगी और जलभराव से बीमारियों का प्रकोप है। नगरपालिका के जिम्मेदार भी बेपरवाह हैं।
शहर के मोहल्ला गोटैय्याबाग, ईदगाह, बलदेवनगर, शिवकालोनी में कई स्थानों पर काफी समय से जलभराव है। कूड़े के ढेर भी जगह-जगह नजर आते हैं। इन मोहल्लों में 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। डेंगू के कई मामले भी सामने आए हैं। मरीज शहर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। कई मरीज लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका बेपरवाह है।
विज्ञापन

-
लखनऊ में कराया इलाज, कई दिन रहे भर्ती
मोहल्ला ईदगाह निवासी मुन्ना को बुखार आया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बताया कि लखनऊ के निजी अस्पताल में कई दिन भर्ती रहे। अब वापस आए हैं। मोहल्ले में गंदगी और जलभराव है। ईदगाह के ही अशोक ने बताया कि परिवार में दो लोग बुखार की चपेट में है। भाई जिला भर्ती है। बलदेवनगर के विकास को मलेरिया हुआ था। निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर पर आराम कर रहे हैं।
-

घर के सामने कूड़े का ढेर, परिवार में सब बीमार
गोटैय्याबाग के मो. आतिफ के घर में सभी लोग बुखार की चपेट में हैं। बताया कि कई दिन से बुखार का प्रकोप चल रहा है। घर के ठीक सामने कूड़े का बड़ा ढेर लगा है। आसपास के घरों में भी लोग बुखार की चपेट में हैं। मोहल्ले में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है।


केस सामने आने पर इलाज और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाता है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका और ग्रामीण इलाके में पंचायत विभाग की ओर से दवा छिड़काव कराने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

- डॉ. हरिशंकर, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें