फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब की भट्ठी हटाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भोजीपुरा। प्रदर्शन करतीमहिलाएं
विज्ञापन
भोजीपुरा। गांव के निकट मुख्य रास्ते पर ठेका पर देशी शराब की भट्ठी को हटवाने की मांग को लेकर महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने प्रर्दशन किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी के समझाने पर लौट गईं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे उग्र आंदोलन करने को विवश होंगी।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया में गांव के बाहर आबादी से सटी हुई मुख्य रास्ते पर देशी शराब की दुकान है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शराब के नशे में कुछ लोग यहां से गुजरने के दौरान महिलाओं को परेशान करते हैं। महिलाओं ने महिला शक्ति संगठन के बैनर तले शराब भट्ठी के सामने दोपहर एक बजे धरना शुरू कर प्रदर्शन किया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स को लेकर गांव पिपरिया पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। प्रभारी ने सेल्समैन को बुलाकर गांव के निकट व आबादी से भट्ठी हटवाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। महिलाओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। इस अवसर पर कमलेश कुमारी, सोनम, सुधा, प्रेमवती शालिनी, सरोज, विदेश कुमारी, रामवती ओमकार, ज्योति, बबली आदि महिलाएं मौजूद रहीं। इधर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि ज्ञापन आबकारी विभाग को भेज दिया गया है। अब वहां से आगामी कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें